फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The property of those who dissolve intoxicants in the veins of youth will be confiscated

युवाओं की नसों में नशा घोलने वालों की संपत्ति होगी जब्त

Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The property of those who dissolve intoxicants in the veins of youth will be confiscated
सहारनपुर। युवाओं की नसों में नशा घोलने वालों के खिलाफ पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी कराएगी। ऑपरेशन नशा मुक्ति के तहत जिले में अभी तक 80 से ज्यादा मादक पदार्थों के तस्कर पकड़े गए हैं। इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इन आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्घ किए जाने की भी कार्रवाई होगी। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलेे आए दिन सामने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बरेली से मादक पदार्थ लाए जाने की बात आरोपियों ने स्वीकार की। पुलिस पांच दिन पूर्व ऑपरेशन नशा मुक्ति की शुरूआत कर अब तक 80 आरोपियों को दबोच लिया है। तस्करों के अलग-अलग गिरोह को भी पुलिस ने चिंहित करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में ऐसे आरोपी सामने आए हैं, जिन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से संपत्ति अर्जित की है। इसे लेकर पुलिस इनकी संपत्ति जब्त कराने की कोर्ट कार्रवाई कराएगी।
विज्ञापन

बरामद मादक पदार्थ
आरोपियों से 11 किलो 930 ग्राम चरस, एक किलो 173 ग्राम स्मैक, 334 ग्राम सुल्फा, ढाई किलो गांजा, 44 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त चूर्ण, दो किलो 500 ग्राम अफीम व 2690 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम भी रहेंगे जारी
पुलिस की ओर से समय-समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया युवाओं को नशे की लत में नहीं पड़ने दिया जाएगा। जनपद में 21 थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मादक पदार्थों के तस्करों के नेटवर्क को पूरी तोड़ दिया। अभियान अभी जारी रहेगा। आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाई जा रही और संपत्ति जब्त कराने का भी कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed