फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The procession turned out a message of victory of good

जुलूस निकालकर दिया अच्छाई की जीत का संदेश

Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The procession turned out a message of victory of good
रावण दहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। विभिन्न रामलीला कमेटियों के तत्वावधान में शहर में मुक्ति संग्राम जुलूस निकालकर रावण वध लीला का मंचन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन से मुक्ति संग्राम जुलूस शुरू हुआ। जुलूस मुख्य बाजारों से होता हुआ देर शाम बेहट बस अड्डा ग्राउंड पहुंचा। जहां रावण वध लीला का मनोहारी मंचन हुआ। रावण का वध होते ही पुतले धूं-धूं कर जल उठे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, अमित सिंघल, हितेश गर्ग, नीरज गर्ग, हेमकुमार मित्तल, संजय कर्णवाल, हरिप्रकाश मित्तल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के तत्वावधान में जुबली पार्क से मुक्ति संग्राम जुलूस निकाला गया। मुख्य बाजारों से होता हुआ जुलूस राजकीय क्रीड़ा स्थल पहुंचा। जहां राम और रावण के बीच भीषण युद्ध के बाद रावण, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

इस दौरान प्रधान महेंद्र तनेजा, रम्मी धवन, साजन गंगा, हरप्रीत भाटिया, अशोक गुंबर, मुरली खन्ना, अनिल अरोड़ा, हरीश भटेजा, वीके ग्रोवर रहे।  राधा कृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क में दशहरा महोत्सव का आयोजन हुआ। अंबाला रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

जो गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। ग्राउंड में राम-रावण युद्ध लीला का मंचन और पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान प्रधान चौधरी जोगेंद्र कुमार, दशहरा प्रमुख महेश गुप्ता, महामंत्री गुरदीप सिंह बावा, विजय गांधी, राकेश शर्मा, प्रमोद वत्स, रमेश चंद छबीला, राकेश वत्स, ब्रित चावला

आदि रहे। आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड पर एलईडी स्क्रीन पर अहिरावण वध और भगवान राम के राज तिलक की लीला दिखाई गई। 

 पंडित गोविंद देव वशिष्ठ, अवधेश वशिष्ठ, संजय भसीन, रवि बख्शी, नेश कुमार, विनय दुग्गल, वैभव भाटिया, नवीन गुलाटी, रोहित अरोड़ा, राकेश छाबड़ा आदि रहे।

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम द्वारा मंचित रावण वध लीला प्रधान संजीव शर्मा, राजीव आनंद, हनी वर्मा रहे। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, रेलवे टी-2 कॉलोनी में रावण वध का मंचन कर पुतलों का दहन किया। 

हकीकतनगर स्थित आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में प्रियव्रत शास्त्री, यज्ञमान सरिता, राजेंद्र चौहान, शिवांग, सुधीर शर्मा, गुलशन नरूला, रीता, सुप्रभा, देवेंद्र, विवेक, संतोष, शीला, बृजेश, मनोरमा, मिथलेश, रेणू, सुषमा, शांति, कैलाश, सविता, रीता, कमलेश,  गीता, डॉ. विनोद, प्रवीण,

भंवर सिंह, सतीश पंवार, सुभाषचंद, गगन, गुलशन, प्रदीप, संजय, मनोहरलाल, डॉ. दिवाकर, प्रेम सिंह आदि रहे। महावीर सेवा समिति की ओर से शारदा नगर स्थित गायत्री मंदिर से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई।

खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर में रावण के पुतले का दहन किया गया। श्यामसुंदर दास जग्गी प्रधान, विक्की, लक्की, धीरज, सन्नी, शैंकी आदि रहे। सरसावा में प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव मनाया गया।

 रामलीला में राम-रावण में युद्ध हुआ। चिलकाना रोड स्थित रावण दहन स्थल पर राम और रावण की सेना में युद्ध हुआ। राम ने रावण का वध किया। यहां दशानन का पुतला भी  जलाया गया। 

गंगोह में पुरातन श्रीरामलीला रंगमंच से भगवान श्रीराम की विजय यात्रा निकाली गई। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे श्रीराम और लक्ष्मण के प्रतीकों ने अग्नि बाण चलाकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया।

रामबाग कालोनी निवासी आदित्य, उदित, क्षतीज, ईशान, यश, लव, उमंग, वाशू, देव आदि ने पुतले बताए। गांव बेरखेड़ी में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। लोकतंत्र सेनानी गजेसिंह सैनी, सनातन सैनी, प्रविंद्र सैनी, आजाद, विकास, कल्लू, राजकुमार, मंगल सैनी आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में सनातन धर्मसभा एवं गंगाराम रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मुहल्ला कायस्तान व पीठ बाजार में रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद रामलीला मंच पर श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।

नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, भोला चौधरी, जोगेंद्र चौधरी, गजेंद्र चौधरी, प्रीतम सैनी, रामकिशन सैनी, चंदवीर, नरेश, यशपाल, राजू पांचाल, राकेश उर्फ़ रॉका, बिल्लू चौधरी रहे।

 बेहट के मोहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीराम लीला उत्सव कमेटी द्वारा चल रही रामलीला में श्रीराम द्वारा रावण के वध का मंचन किया गया। मंदिर परिसर में रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद विजयी जुलूस निकाला गया।


मंदिर परिसर से कांग्रेस के बेहट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश सैनी और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय जैन ने जुलूस को रवाना किया। मेरठ निवासी सूफी सेठ मोहनदास के पुत्र उपकार अग्रवाल को कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। जुलूस  में लाखन सिंह, संजीव कर्णवाल, अवनीश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed