फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The problems of farmers were discussed in the meeting of BKU Apolitical

Saharanpur News: भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किया किसानों की समस्याओं पर मंथन

Wed, 16 Apr 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The problems of farmers were discussed in the meeting of BKU Apolitical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नकुड़। भाकियू (अराजनैतिक) की मासिक बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इनके समाधान के लिए एसडीएम को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
तहसील अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मासिक बैठक आयोजित की। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है, जिससे फसलें सूख रही है। गांव ढोल्लामजरा में बिजली की लाइन जर्जर होने से आए दिन लाइन में फाल्ट होते रहते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बाजारों में बिक रही नकली कीटनाशक दवाइयों पर तुरंत रोक लगवाने तथा संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। किसानों ने कहा कि आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विनीत चौधरी को संगठन का नकुड़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम संगीता राघव को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। चौधरी महीपाल सिंह, प्रवेश चौधरी, चंद्रपाल सिंह, राजीव चौधरी, महबूब चौधरी,राजीव, जोनी राणा, जोगेंद्र व उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed