{"_id":"647e25f923d9bba41f023c29","slug":"the-problem-of-allergies-in-the-eyes-started-increasing-due-to-heat-and-strong-sunlight-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3676-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी और तेज धूप से बढ़ने लगी आंखों में एलर्जी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी और तेज धूप से बढ़ने लगी आंखों में एलर्जी की समस्या
विज्ञापन
-जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक कक्ष में रोजाना आ रहे 150 से 200 मरीज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी और तेज धूप की तपिश बढ़ रही है। ऐसे में लोगों की आंखों में कई समस्याएं बढ़ने लगी हैं। आंखों की एलर्जी के मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। एसबीडी जिला चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक कक्ष में रोजाना 150 से 200 मरीज परामर्श ले रहे है। चिकित्सक मरीजों को उपचार देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव का असर सेहत के साथ-साथ आंखों पर भी पड़ने लगा हैं। जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु तनेजा ने बताया कि गर्मी के सीजन में तेज धूप के कारण आंखों पर खतरा बना रहता है। धूप की किरणों से मोतियाबिंद, और टेरेजियम जैसे तमाम तरह के नेत्र रोग हो सकते हैं।
इसके अलावा एलर्जी भी होती है। इसमें आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लाली और आंखों से पानी बहने जैसी दिक्कतें होती है। गर्मी में ज्यादा देर पंखे में रहने के कारण ड्राई आई की भी समस्या आती है। यहीं नहीं बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में 30 फीसदी सफेद मोतियाबिंद के भी आ रहे हैं, जबकि चार से पांच फीसदी काला मोतियाबिंद के पहुंच रहे।
विज्ञापन
साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोएं
एसबीडी जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु तनेजा का कहना है कि गर्मी के साथ आंखों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इस तरह के लक्षण होने पर सबसे पहले साफ और ठंडे पानी से आंखों को धुलना चाहिए। तेज धूप होने पर बाहर जाना हो तो काला चश्मा जरूर पहनें। ज्यादा समस्या होने पर खुद से दवा लेने की बजाए चिकित्सक को जरूरत दिखाएं।
एलर्जी के लक्षण
-आंख लाल होना
-आंख में खुजली होना
-आंख में पानी बहाना
-आंखों में सूखापन