{"_id":"576838ed4f1c1b9960b4849c","slug":"the-presentation-was-adorable-all-floored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहक प्रस्तुति पर सभी हुए फिदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहक प्रस्तुति पर सभी हुए फिदा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kids perform.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में वैष्णवी नृत्यालय के डांस समर कैंप का समापन समारोह सोमवार की रात सेंट मैरी एकेडमी में आयोजित हुआ। रात आठ बजे शुरू हुए समारोह में करीब सात सौ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों की बदौलत कार्यक्रम देर रात तक चला। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। वैष्णवी नृत्यालय के समर कैंप के समापन समारोह में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम पवन कुमार की धर्मपत्नी अंजू, फादर तार्सिस, सुषमा बजाज, निशि जैन, बबीता मलिक आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों के रिबन काटा गया।
विज्ञापन
एलईडी स्क्रीन और तिरंगे से सजे मेंच पर पहली प्रस्तुति कथक की रही, जिसमें लड़कियों ने सामूहिक रूप से कथक की बेजोड़ प्रस्तुति दी। इसके बाद गणेश वंदना हुई, जिस पर कलाकारों ने नृत्य पेश कर सबका दिल जीत लिया।
गणेश के रूप में सजे कलाकारों को देख दर्शकों के मन में धार्मिक भावना जाग उठी। इसके बाद नन्हीं लड़कियों ने परियों का रूप धरकर बेटी डॉल गीत पर प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
एक के बाद एक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में समर कैंप का हिस्सा रहे करीब 700 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को देखने पहुंचे हजारों दर्शकों की संख्या ने कलाकारों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
डीएम की पत्नी अंजू ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों ने बच्चों में छिपी प्रतिभा का तो पता चलता ही है। साथ ही उनको अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी मिलता है।
वैष्णवी नृत्यालय की निदेशक रंजना नैब ने बताया कि सहारनपुर में कला प्रेमियों और कला सीखने वालों की कमी नहीं है। प्रत्येक वर्ष उनके समर कैंप में बढ़ रही नवोदित कलाकारों की संख्या इसका प्रमाण है।
फादर तार्सिस ने कहा कि कार्यक्रम से पहले उन्हें इतने बड़े आयोजन की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अमर उजाला, वैष्णवी नृत्यालय, आए सभी मेहमानों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। संचालन संदीप शर्मा ने किया।