{"_id":"638a3e027a15355c432c7c0c","slug":"the-power-system-broke-down-the-lights-from-the-city-to-the-countryside-saharanpur-news-mrt6161380115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली व्यवस्था चरमराई, शहर से लेकर देहात तक ठप हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली व्यवस्था चरमराई, शहर से लेकर देहात तक ठप हुई आपूर्ति
विज्ञापन
कीकत नगर बिजलीघर में तैनात सब स्टेशन अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार का असर आम जनता पर दिखने लगा है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। फाल्ट होने से जहां शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप रही, वहीं अंबेेहटा में तीन दिनों से सप्लाई बंद पड़ी है। देवबंद, नकुड़, बेहट क्षेत्र में करीब 80 गांवों में बिजली नहीं है। उपभोक्ता मीटर संबंधी व अन्य विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिए भटक रहे। समय से फाल्ट ठीक नहीं किए जा रहे हैं।
गत चार दिनों से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्य बहिष्कार के चलते जनपद के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शुक्रवार को नवीन नगर में फाल्ट हो गया। जिसकी वजह से अफसर कॉलोनी बिजलीघर से नवीन नगर फीडर को 12 बजे बंद कर दिया गया। करीब साढ़े चार घंटे नवीन नगर फीडर से जुड़ी कॉलोनी नवीन नगर, चंद्र नगर, जेवी जैन डिग्री कॉलेज, औजपुरा सहित कई कॉलोनियों में बत्ती गुल रही। हकीकत नगर और अफसर कॉलोनी के बिजलीघर पर सब स्टेशन अधिकारी को छोड़कर कोई भी नहीं था। कैश काउंटरों के बंद होने से उपभोक्ता बिना बिजली बिल जमा किए ही वापस हो गए। जनता रोड स्थित कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र, देहरादून रोड और जनता रोड पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से उद्यमियों में रोष है।
बिजली बिल जमा न होने से कनेक्शन कटा
शुक्रवार को हकीकत नगर बिजलीघर पर अपना बिल जमा कराने पहुंची सुनीता ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन कट गया है। इसलिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि ऑनलाइन जमा कर दो। इस पर महिला वहां से लौट आई। इसी तरह पंजाबी बाग निवासी राजू ने बताया कि वह भी हड़ताल के कारण बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
देवबंद में लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था
देवबंद। विद्युतकर्मियों की हड़ताल के चलते देवबंद क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार कराने की मांग की है।
नगर में सबसे ज्यादा खराब स्थिति फीडर नंबर-तीन से जुड़े क्षेत्रों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र, वेद विहार, शिव विहार, जनता कॉलोनी, प्रभात नगर, गणेश पुरम आदि की है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों में भारी आक्रोश है। बृहस्पतिवार की रात्रि आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ कई जगह स्थानों पर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि घरों में रखे पानी के टैंक खाली हो गए, क्योंकि पेयजल आपूर्ति भी बाधित पड़ी है।
बिजली तार टूटने से छुटमलपुर की बिजली गुल
छुटमलपुर। बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे छुटमलपुर की खेड़ा कॉलोनी में एचटी लाइन के बिजली तार टूटने के बाद नगर पंचायत छुटमलपुर की बिजली गुल पड़ी है। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार देर शाम तक तार नहीं जुड़ सके थे। इसके चलते लोगों की दिनचर्या पटरी से उतर गई। पानी के लिए भी लोग तरसते दिखाई दिए। शाम तक ज्यादातर घरों में पानी खत्म हो चुका था और इनवर्टर भी जवाब दे चुके थे।
तीन से बंद बिजली
अंबेहटा। अंबहेटा में बिजली नहीं आने से लोग परेशान हैं। मोहल्ला कोटला, जिकरिया मस्जिद, पक्का बाग व किले के कई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तीन दिन से बंद पड़ी है। मोहल्ला किला में तो तार टूटकर छत पर पड़ा है जिसे जुड़वाने के लिए घर वाले बिजलीघर के चक्कर काट रहे, लेकिन, हड़ताल के चलते कोई भी कर्मचारी नहीं जोड़ रहा है।

पभोक्ता सुनीता- फोटो : SAHARANPUR

उपभोक्ता राजू- फोटो : SAHARANPUR

हड़ताल से घंटाघर कार्यालय पर सूना कार्यालय- फोटो : SAHARANPUR

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर लटका ताला- फोटो : SAHARANPUR

अफसर कालोनी बिजलीघर पर बंद पड़ा कैश काउंटर- फोटो : SAHARANPUR

र्मचारियों की हड़ताल से बंद हकीकत नगर बिजलीघर- फोटो : SAHARANPUR