फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The power of the people involved in peace

लोगों के चैन में बिजली का दखल

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The power of the people involved in peace
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बिजली की कटौती ने सहारनपुर में हाहाकार मचा दिया। एक दो नहीं बल्कि 20 घंटे तक आधे शहर की बिजली ठप रही। लोग रात भर चिल्लाते रहे, अधिकारी फोन बंद कर  सोते रहे।
विज्ञापन


सिर्फ इतना कहा कि मोबाइल ट्रांसफार्मर अधिकारियों और नेताओं के घरों पर खड़े हैं, पब्लिक के लिए कहां से लाएं। 40 डिग्री से अधिक पारे के बीच पूरा दिन लोगों का चिल्लाते हुए गुजर गया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


पूरे जिले के बात तो दूर शहर की ही बिजली व्यवस्था संभालने में ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को 40 डिग्री तापमान में झुलसना पड़ा। बृहस्पतिवार की शाम 8 बजे आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर रखे ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट आ गया। िवद्युत निगम के अधिकारियों ने अफसरों के घरों की लाइट को तो ठीक करा दिया, लेकिन पब्लिक को गर्मी में मरने के लिए छोड़ दिया।

ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक करना तो दूर, उसे देखने के लिए कोई कर्मचारी तक नहीं पहुंचा। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया।

कुछ देर तक तो फोन उठता रहा लेकिन रात 10 बजे के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने फोन ही बंद कर लिया। फिर पूरी रात लोगों को गर्मी में सड़क पर ही गुजारनी पड़ी।


सुबह भी किसी ने सुध नहीं ली। 40 डिग्री तापमान के बीच पूरी दोपहर निकल गई, लेकिन शुक्रवार को शाम चार बजे तक भी सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। इसके बाद 6 बजे के बाद से  सप्लाई सुचारु हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed