फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police stopped the Congressmen who came out of the movement, no doubt

आंदोलन को निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Wed, 09 Dec 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The police stopped the Congressmen who came out of the movement, no doubt
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने को जाते एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी व उनके समर्थक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने और घंटाघर पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस के साथ नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद निकले तो घर के नजदीक ही नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने फोर्स के साथ उन्हें रोक लिया। यहां पर समर्थकों ने भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेेबाजी की। इमरान मसूद ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में अजीब माहौल बना दिया है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा और विरोध करने पर उनकी आवाज को भी दबाया जा रहा है। जनता पूरे देश से भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। नोकझोंक के बाद इमरान मसूद व समर्थकों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले विधायक
सहारनपुर। गत्ता मिल कॉलोनी से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर समर्थकों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले, जिन्हें कल्पना तिराहे पर पुलिस ने रोक लिया। यहां पर सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि किसानों और आम जनता का उत्पीड़न कर रही मोदी और योगी सरकार की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों के साथ श्रीराम चौक पहुंच गए जावेद साबरी
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी के नेतृत्व में उनके आवास से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी घंटाघर के लिए निकले, जो श्रीराम चौक तक पहुंच गए। यहां पर पुलिस फोर्स ने इन्हें रोका तो नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने जावेद साबरी व उनके समर्थकों को वापस उनके आवास पर ले जाकर नजरबंद कर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, महमूद शाहमानी, मो. खालिद, धर्मवीर जैन, अमरदीप जैन, फुरकान मलिक आदि शामिल रहे।
पूरे देश से साफ होगा भाजपा का सूपड़ा: सैनी
सहारनपुर। बाजोरिया रोड अपने आवास से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी समर्थकों के साथ निकले तो पुलिस ने रोक लिया और फिर वापस ले जाकर नजरबंद कर दिया। विधायक नरेश सैनी ने कहा किसानों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान शिव कुमार सैनी, संदीप वर्मा, बोबी, धूम सिंह सैनी, सचिन, अशोक सैनी, अमित कांबोज शामिल रहे।
लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के मवीकलां स्थित आवास के बाहर सुबह छह बजे पुलिस बल तैैनात कर दिया गया और उन्हें नजरबंद कर दिया। मुजफ्फर अली ने इसे सरकारी की दमनकारी नीति बताते हुए अघोषित आपातकाल करार दिया। अशोक सैनी, मनीष, नौशाद सहित कई किसान मौजूद रहे।
मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा और उनके समर्थकों को पुलिस ने रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस दौरान धर्मपाल जोशी, नरेंद्र शर्मा, राजन अग्रवाल, विशाल जायसवाल, विक्रम चंदेल, विशाल जायसवाल, नीरज कपिल मौजूद रहे।

पुलिस ने हटवा दिया टेंट
सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर टेंट लगाकर धरना देने का फैसला लिया, लेकिन पुलिस ने टेंट हटवा दिया। इस दौरान विक्रम राणा, चौधरी राजेशपाल, सुरेंद्र मनिनवाल, रमेश प्रधान, चौधरी प्रीतम सिंह, राम सिंह, यूनुस सिद्दीकी, नदीम अहमद, शैंकी चौधरी, सूर्य राणा आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया को गांधी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ही समर्थकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया।

सहारनपुर : अंबाला रोड कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद व उनके समर्थकों को रोकते पुलिस-प

सहारनपुर : अंबाला रोड कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद व उनके समर्थकों को रोकते पुलिस-प- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना रोड़ स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया को रोकती पुलिस

चिलकाना रोड़ स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया को रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed