फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police reached the cyber thugs after interrogating 150 people

Saharanpur News: 150 लोगों से पूछताछ कर साइबर ठगों तक पहुंची थी पुलिस

Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The police reached the cyber thugs after interrogating 150 people
सहारनपुर। साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आठ आरोपियों पर पुलिस ने चार्जशीट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया कि पुलिस करीब 150 लोगों से पूछताछ तक असली साइबर ठगों तक पहुंची थी। गिरोह का मास्टरमाइंड विपिन था, जिसने अपने परिजनों के आधार कार्ड से फर्जी सिम लेता था।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले साइबर क्राइम थाने में मुख्यालय से करीब 3500 फर्जी सिम की जांच आई थी। 10 जुलाई को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने आठ पर कार्रवाई की थी, जिसमें दो महिलाएं शामिल थीं, जबकि तीन सगे भाई भी थे। यह आरोपी फर्जी सिम के जरिए दक्षिण पूर्वी एशियाई के थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कंबोडिया में साइबर क्राइम करा रहे थे। दूसरों की आईडी पर एक्टिवेट सिम साइबर आरोपियों को बेचते थे।
विज्ञापन

इन आरोपियों को पकड़ने के लिए 150 से अधिक लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद चेन बनती चली गई और पुलिस असली आरोपियों तक पहुंची। पुलिस की जांच जारी है। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड विपिन है। इसने खुद के अलावा अपने परिजनों को भी इसी काम में लगाया था। ठगी मामले में इसके दो भाई भी शामिल है। परिजनों के आधार कार्ड से फर्जी सिम बेचता था, जो सिम बंद हो जाता था, उसे जला देता था। गिरोह में अभी कौन-कौन शामिल है, वह भी पुलिस की रडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी मनोज कुमार यादव का कहना है कि फर्जी सिम मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है, जिन आठ लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनके खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed