{"_id":"570bee7e4f1c1b52494a6b90","slug":"the-plea-put-cleaners","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देने जाते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन और एरियर समेत अनेक समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सफाईकर्मी उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर के नेतृत्व में डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की गैरमौजूदगी में उन्होंने एडीएम-ई से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र निस्तारण कराने की मांग उठाई।
देवबंद, रामपुर मनिहारान, नकुड़, मुजफ्फराबाद समेत जनपद के अन्य ब्लॉकों के सफाईकर्मियों के साथ एडीएम-ई ओपी वर्मा से मिले जिलाध्यक्ष नीरज भटनागर ने बताया कि अनेक सफाईकर्मियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।
इस संबंध में जब भी डीपीआरओ से बात की जाती है तो वह टाल जाते हैं। एडीएम-ई ने डीपीआरओ को फोन कर हकीकत जानने का प्रयास किया। साथ ही महासंघ पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद सफाईकर्मियों ने डीपीआरओ से मुलाकात कर उनसे समस्याओं का निस्तारण करने की मांग दोहराई। डीपीआरओ ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उनसे मिलने वालों में कर्म सिंह, धड़क सिंह, राजकुमार, कुलदीप शर्मा, अमर गुप्ता, संदीप कुमार, विनोद कुमार, सतपाल, कौतमपाल, सत्यपाल, सतीश कुमार, प्रताप, संजीव आदि थे।
ये हैं प्रमुुख मांग
सफाईकर्मियों का रुका वेतन शीघ्र दिलाया जाए।
जिन सफाईकर्मियों की वेतन वृद्धि रुकी है उसे शीघ्र लागू कराया जाए।
सफाईकर्मियों की पीड़ा सुनने के लिए अधिकारी नियुक्त किया जाए।
सफाई के कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान उपलब्ध कराया जाए।
जिस पद पर नियुक्त है वही काम लिया जाए आदि।