{"_id":"60cce5f28ebc3e2d964bbda1","slug":"the-pits-left-on-the-side-of-the-roads-are-becoming-trouble-saharanpur-news-mrt543376064","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों किनारे खोदकर छोड़े गए गड्ढे बन रहे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों किनारे खोदकर छोड़े गए गड्ढे बन रहे मुसीबत
विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पर सिविर लाइन डाले जाने के दौरान खुला गड़डा दुर्घटना को देता दावत
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में सड़कों पर खोदकर छोड़े गए गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सड़कों पर गड्ढों के साथ ही मिट्टी पड़ी होने से दुपहिया चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की वजह से कार्य प्रभावित हुआ है।
बीते कई माह से शहर में सीवर लाइन डालने के साथ ही मोबाइल कंपनियों द्वारा केबिल डालने का काम चल रहा है। हकीकतनगर से कलक्ट्रेट की ओर आने वाले मार्ग पर करीब आठ माह पहले लाइन डाली गई थी। संबंधित कंपनी ने सड़क की मरम्मत ऐसी कराई कि मरम्मत के तीन माह बाद ही सड़क पर फिर से गड्ढे बन गए हैं। इसी प्रकार घंटाघर से कोर्ट रोड पुल और कोर्ट रोड पुल से रेलवे स्टेशन तक सीवर लाइन बिछाने का काम करीब चार माह से चल रहा है। सीवर लाइन डल चुकी है, मगर सड़क खोदकर छोड़ी गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि उक्त सड़कें स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हैं, जिन्हें स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। काम शुरू हो चुका है।
--- सीवर के गड्ढे में गिरा स्कूटर सवार
मोहल्ला गोटेशाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहल्ले में सीवर लाइन खोदकर छोड़ी गई है। स्कूटर सवार व्यक्ति चलते-चलते अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में गिरता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जो करीब एक माह पहली बताई जा रही है।

मिशन कंपाउंड में खुली सिविर लाइन का गड़डा दुर्घटना को देता दावत- फोटो : SAHARANPUR

खलासी लाइन में पुलिया बनाये जाने के दौरान खुला गड़डा दुर्घटना को देता दावत- फोटो : SAHARANPUR

सुभाष नगर में सिविर लाइन डाले जाने के दौरान खुला गड़डा दुर्घटना को देता दावत- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन