{"_id":"675f1fea7f78e61ee009ee7e","slug":"the-person-who-killed-the-woman-by-running-over-her-with-a-tractor-trolley-has-been-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-138282-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
नकुड़ में मृतका के पुत्र जगदीप उर्फ लाड्डी से बात करती एसडीएम। संवाद
सहारनपुर, नकुड़। गांव टाबर में खनन माफिया द्वारा महिला की ट्रैक्टर-ट्राली से चढ़ाकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी काला पुत्र मामूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी यमुनानगर के पभारी गांव का रहने वाला है। ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया। वारदात में नामजद उसके तीन भाई अभी फरार चल रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार रात टाबर गांव निवासी जगदीप पुत्र जयदेव घर के पास ही रास्ते पर प्लास्टिक का पाइप डालकर खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान काला अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां पहुंचा और पाइप पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने लगा। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। काला के तीन भाई तासीन, वाजिद और तालिब पीछे बोलेरो में थे। शोर शराबा सुनकर जगदीप की मां सुरेंद्र कौर और चाचा सुखविंद्र भी वहां आ गए। आरोप है कि सुरेंद्र कौर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई, जबकि सुखविंद्र घायल हो गया था। -रास्ते में खोदवाया गड्ढा, लगवाए लोहे के पाइप
रविवार को एसडीएम संगीता राघव के नेतृत्व में तहसील राजस्व टीम यमुना नदी किनारे हरियाणा की सीमा स्थित गांव पभारी के पास पहुंची। वहां से टाबर की तरफ आने वाले मुख्य रास्ते पर जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदवा दिया। रास्ते के बीचो-बीच लोहे के चार पाइप भी लगवाए गए। एसडीएम ने बताया कि खनन माफिया हरियाणा की सीमा में यमुना नदी में अवैध खनन कर इसी रास्ते से यूपी की सीमा अपने वाहनों को लेकर घुसते हैं। एसडीएम ने जठलाना थाने के एसएचओ को मौके पर बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया।
-दोपहर बाद हुआ अंतिम संस्कार
उधर, रविवार दोपहर महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एडीएम (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने पीड़ित परिवार से मिलकर शासन की तरफ से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ एसएन वैभव पांडेय, तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, कोतवाल अविनाश गौतम सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।