{"_id":"7a756a132a5407e9330c3bcbec240d87","slug":"the-performance-of-bku-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू 30 सितंबर को चक्का जाम करेगी। सोमवार को इसकी रणनीति तैयार की गई। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
किसान उत्पीड़न का शिकार है। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है। इसके लिए भाकियू नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। रामपुर मनिहारान में जगपाल सिंह, देवबंद में ईश्वरचंद्र आर्य और विनय कुमार, नागल में सरदार मनमोहन सिंह और राजपाल सिंह, गागलहेड़ी में जिले सिंह और अनूप सिंह, फतेहपुर और छुटमलपुर में सुदेशपाल के नेतृत्व में चक्का जाम होगा।
कांसेपुर में घनश्याम राणा, आलिम प्रधान और तेजपाल, शाहजहांपुर में मेवाराम और भीम सिंह, नकुड़ में महीपाल सिंह, गंगोह में बृजपाल सैनी एवं ओमपाल की देखरेख में जाम लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह स्वयं पूरे जाम की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक के बाद में कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में उन्होंने धान के क्रय केंद्र तुरंत चालू कराने, बकाया भुगतान जल्द कराने, बजाज शुगर मिल को चलवाने, रामपुर के उप विद्युत केंद्र को चालू कराने और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने सहित अन्य मांग की गई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्त्ताओं ने आरटीओ कार्यालय पर डग्गामारी सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अवैध वाहनों का संचालन तुरंत बंद होना चाहिए।
अध्यक्षता बिरम सिंह और संचालन अशोक कुमार ने किया। इस दौरान जिले सिंह, जगपाल सिंह, रघुवीर सिंह, मुकेश तोमर, मेवाराम, प्रदीप ठाकुर, संजय चौधरी, कालूराम प्रधान, राजपाल सिंह, भूपेंद्र त्यागी, अनूप सिंह, बृजपाल सैनी, घनश्याम राणा, संजील, काला, बबली, राजेश त्यागी, प्रीतम आर्य, इनाम, महीपाल, मनोज कमाली, कमलेश, सीखंचद आर्य, सोनू, आशीष, संजय आर्य आदि रहे।