हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। पूजा अर्चना पंडित राघव ने संपन्न कराई और ध्वजारोहण सीए मुकेश गोयल ने किया। दिनभर जलाभिषेक करने का सिलसिला चलता रहा। प्रधान जगमोहन गोयल, मंत्री आशु अग्रवाल, पंडित अनूप शर्मा, पंडित शिवनाथ, पंडित मनोज, राहुल, आनंद मक्कड़ मौजूद रहे। श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राजीव गोयल, राजेंद्र किशोर माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, पंडित राम प्रसाद, पंडित माधव व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भागवान आशुतोष का भव्य शृंगार किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, अर्चित मित्तल, अनुज गर्ग, राजकुमार राजू, नवीन वर्मा मौजूद रहे। श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह पौने चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंडित अजय शास्त्री, संदीप भट्ट, सुरेश सिंघल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल से रुद्रीपाठ और शिव सहत्रनाम स्त्रोत के साथ महारुद्राभिषेक किया गया। अरुण स्वामी, ऋषभ शर्मा, मेहरचंद जैन, रमेश शर्मा, सुशील गुप्ता, अनिल चौहान, डॉ. राकेश राणा, डॉ. प्रभाव वत्स, अश्वनी कांबोज, राजेंद्र धीमान मौजूद रहे। श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज और तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजा संपन्न कराई। गोविंदनगर स्थित श्री मां काली मंदिर पंडित जितेंद्र गौड़ ने पूजा कराई। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री साईं धाम सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुुुओं की भीड़ रही।
श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
मल्हीपुर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अर्चना द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया। कथा व्यास आचार्य राजीश रजनीश ने भोले बाबा की महिमा का गुुणगान किया। इस दौरान रविंद्र त्यागी, राजकुमार चौहान, राहुल शर्मा, महावीर सिंह, सोमपाल, छोकर, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद मित्तल, नरेश कुमार, साधुराम शर्मा, डॉ. ओम कुमार, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह मौजूद रहे।
बर्फ से बनाया शिवलिंग, सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई फोटो
मोहल्ला रामनगर पठानपुरा निवासी बीएसएनएल से सेवानिवृत्त शेर सिंह ने अपने घर पर बर्फ से शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की फोटो लगाकर सेल्फी प्वाइंट बनाया, जहां दिनभर श्रद्धालु फोटो खिंचवाते रहे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, रूट रहा डायवर्ट
महाशिवरात्रि पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। थाना पुलिस के अलावा पीएसी को तैनात किया गया। इसी तरह सीसीटीवी से भी नजर रखी गई। वहीं, शिवरात्रि के मद्देनजर रूट भी डायवर्ट किया। एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शिवरात्रि पर राधा विहार स्थित औधड़दानी महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे शिवभक्त- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी लाइन- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्तो की उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्तो की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्तो की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लाइन में लगी महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

शिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी शिव भक्तो की लाइन- फोटो : SAHARANPUR