फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The pagoda is decorated, Shiva devotees are returning with kanwar

सज रहे शिवालय, कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त

Sun, 27 Feb 2022 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
The pagoda is decorated, Shiva devotees are returning with kanwar
सहारनपुर। जिले में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। कुछ शिवालय सज गए हैं तो कुछ में तैयारियों को अंतिम रूप दिया रहा है। वहीं, हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त भी लौट रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। लोगों और मंदिर समितियों में पर्व को लेकर उत्साह है। महानगर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, सालासर धाम सहित अनेक मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। कुछ शिवालय सज गए हैं, जो रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। वहीं, कुछ शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, हरिद्वार से गंगाजल लेकर सहारनपुर के रास्ते हरियाणा और पंजाब के शिवभक्त भी लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा रहेगी कड़ी, रूट होगा डायवर्ट
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रमुख शिवालयों में पुलिस के साथ पीएसी तैनात होगी। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी और रूट डायवर्ट रहेगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शिवरात्री शुभ मुहूर्त
शिवरात्रि पर प्रातकाल 03:16 बजे शुभ मुहूर्त है। पहले पहर की पूजा के लिए शाम 6:21 से रात्रि 9.27 बजे तक, दूसरे पहर की पूजा के लिए रात 09:27 से 12:33 बजे तक, तीसरे पहर की पूजा के लिए रात 12:33 से दो मार्च की सुबह 03:16 बजे तक, चौथ पहर की पूजा के लिए दो मार्च की सुबह 3:39 से 6:25 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed