फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The pace of national highway widening will be faster

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की रफ्तार होगी तेज

Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The pace of national highway widening will be faster
सहारनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 एवं 73ए के निर्माण कार्यों के साथ ही राजमार्ग संख्या 709 बी के चौड़ीकरण को लेकर कमिश्नर संजय कुमार ने मंडल के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से कहा है कि वे राजमार्ग से जुड़े भूस्थलों के अवरोधों को समाप्त कर काम की रफ्तार तेज कराए। गांवों के एवार्ड करने, भूस्थलों के प्रतिकर के भुगतान, कब्जों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और वन्य क्षेत्र के सर्वे के बाद की प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कमिश्नर कैंप कार्यालय में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने 30 जून तक प्रतिकर भुगतान के अलावा जुलाई-अगस्त तक प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज सहित अन्य कार्य पूरा कर लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरपुर मीरपुर सहित अन्य ऐसी जगहों के मामले निस्तारित कर लिए जाएं, जहां संपत्ति सरकारी है और उनके लिए प्रतिकर भुगतान देने की स्थिति नहीं है। बलियाखेड़ी में ओवरब्रिज का काम पूरा होने पर चांदनपुर और लाखनौर में भी जुलाई अगस्त तक पूरा कर लेने के लिए कहा गया। शामली और मुजफ्फरनगर के गांवों में कब्जे लेने और प्रतिकर भुगतान के लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में आ रहे ये अवरोध
- आठ में से चार गांव का एवार्ड हो चुका, बाकी का शेष
- हरोड़ा में सर्विस लेन का काम अभी पूरा नहीं
- लाखनौर, चांदनपुर में रेलवे ओवरब्रिज का काम होना है
- मनानी, मांडेबांस, बनत, बलवा सहित अन्य गांवों में प्रतिकर वितरण अधूरा
- कब्जों, अतिरिक्त पेड़ों के सर्वे निस्तारण की प्रक्रिया कई जगह जारी
- कुछ स्थलों पर विवाद, तकनीकी अड़चनों का निस्तारण होना बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed