फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The outbreak of fever is not decreasing in Paj Bangar

पाज बांगर में कम नहीं हो रहा बुखार का प्रकोप

Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of fever is not decreasing in Paj Bangar
चिलकाना। गांव पाजबांगर में बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में बुखार पीड़ित लोगों की जांच कर रही है तथा उन्हें दवा दे रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन से गांव में मलेरिया इंस्पेक्टर डॉ. शिवानी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर भूपेश कुमार, सीएचओ विशाल कुमार के नेतृत्व में सरसावा तथा सहारनपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। बुखार पीड़ितों की रक्त पट्टिका बनाकर जांच के लिए भेजी जा रही है। इसके अलावा लोगों को बुखार की दवाइयां भी दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव में वायरल बुखार है। इसके लिए लोगों को घर घर जाकर जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में तीन दिन में 51 लोगों के रक्त की जांच की गई। जिनमें से छह लोग वायरल से पीड़ित हैं। इन सभी का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। गांव में अभी भी एक दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है तथा फागिंग कराई जा रही है। घरों में रखे पुराने टायरों तथा अन्य सामानों में भरे पानी को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed