फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The one who was thought to be dead stood up as soon as he reached the hospital

Saharanpur News: अचेत घायल को मरा समझ पुलिस ने भेजा अस्पताल

Thu, 01 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The one who was thought to be dead stood up as soon as he reached the hospital
चिलकाना (सहारनपुर)। दुर्घटना में अचेत पड़े व्यक्ति को मरा समझ कर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन वहां घायल व्यक्ति अचानक खड़ा हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे सरसावा चिलकाना रोड पर ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पड़े व्यक्ति की जांच पड़ताल की। शरीर में कोई हरकत न होने के कारण पुलिस ने उसे मरा समझ कर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंच व्यक्ति अचानक खड़ा हो गया। व्यक्ति को ठीकठाक देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग भौचक्के रह गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बिजेंद्र कुमार कुंडी सरसावा का रहने वाला था तथा चिलकाना क्षेत्र में बाइक से आया था। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed