फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The one who sacrifices becomes the beloved of God

बलिदान करने वाला जीव बन जाता है परमात्मा का प्रिय

Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The one who sacrifices becomes the beloved of God
गंगोह में चल रही श्रीमद खाटू श्याम कथा का आनंद लेती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। श्रीमद् खाटू श्याम कथा में मंगलवार को कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जो जीव धर्म की वेदी पर अपना जीवन बलिदान कर देता है, वह परमात्मा का प्रिय बन जाता है। इसी बलिदान के कारण बर्बरीक कलयुग का देव कहलाए।
विज्ञापन

श्री बांके बिहारी युवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला मखदूम जहां स्थित श्रीराम लीला भवन में चल रही श्री मद् खाटू श्याम कथा में मंगलवार को समिति सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से बाबा श्याम की इत्र और शृंगार सेवा की गई। इसके उपरांत बाबा की धूनी प्रज्ज्वलित की गई। कथा वाचन करते हुए कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जब महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण ने बर्बरीक से पूछा कि तुम किसकी ओर से युद्ध करोगे, तब उन्होंने कहा कि जो भी हारेगा मैं उसी की ओर से युद्ध करूंगा। बर्बरीक ने श्री कृष्ण को कहा कि मैंने अपनी मां को हारे का सहारा होने का वचन दिया है। भगवान श्री कृष्ण ने सोचा की प्रचंड शक्ति धारी बर्बरीक के रहते धर्म युद्ध नहीं लड़ा जा सकता।
विज्ञापन

इसके बाद श्री कृष्ण के मांगने पर बर्बरीक ने अपना शीश उन्हें दान कर दिया। प्रसन्न होकर श्री कृष्ण ने अपनी समस्त शक्तियां और अपना श्याम नाम बर्बरीक को दे दिया। इसी कारण उन्हें शीश का दानी कहा जाता है। महाराज जी ने कहा कि हमें खाटू श्याम जी की अमर बलिदान की महागाथा से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए। कथा में जोनी सैनी, अमित सैनी, मोनू शर्मा, अंकुर प्रजापति, विजेंद्र सैनी, राजेंद्र कश्यप, सुभाष सैनी, रेखा सैनी, रीता सैनी, सविता शर्मा, राधा शर्मा, कविता, नीलम सैनी, बाला कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed