फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The number of visitors to Yogesh in jail increased

Saharanpur News: जेल में बंदी योगेश से मुलाकातियों की संख्या बढ़ी

Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The number of visitors to Yogesh in jail increased
सहारनपुर। पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी योगेश से जेल में मुलाकातियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली से एक महिला ने योगेश से मुलाकात की थी, जिसने जेल प्रशासन को उसकी बहन होना बताया था। 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। यही वजह है कि अभी काम का आवंटन नहीं किया गया।
विज्ञापन


गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में 22 मार्च को भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा और बेटे देवांश व शिवांश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। तब से आरोपी योगेश जेल में बंद है। अब जेल में योगेश से मिलने वालों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सप्ताह में दो से तीन लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से एक महिला मिलने आई थी, जिसने जेल प्रशासन को बताया था कि वह योगेश की बहन है। एकाएक मुलाकातियों की संख्या बढ़ने के चलते जेल प्रशासन ने बंदी योगेश की और अधिक निगरानी बढ़ा दी है। उधर, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि अब योगेश से मुलाकात करने वाले ज्यादा आ रहे हैं। अभी उसको कोई काम नहीं दिया गया है। काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed