फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The noisy Chuunavi Promotions stoped

चुुनावी प्रचार का शोर थमा

Tue, 28 Nov 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार का शोर सोमवार की शाम थम गया। प्रत्याशियों ने अब डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू करते हुए पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा गली-मोहल्लों और घरों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जनपद की छह नगर पंचायतों व चार नगर पालिका के अध्यक्ष तथा सभासद और नगर निगम के मेयर एवं पार्षद पदों के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। प्रत्याशियों द्वारा वाहनों पर लाउड स्पीकर लगाकर, जनसभाएं कर और ढोल-नगाड़ों के साथ गली-मोहल्लों, कस्बों और गांव में जाकर जोरशोर से प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार की शाम पांच बजे चुनावी प्रचार बंद कर दिया। मतदान होने में अब एक दिन बचा है। अब प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गली, मोहल्लों, कस्बों और गांव में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रत्याशियों ने अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

उधर, निर्वाचन आयोग भी प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि चुनाव प्रचार की अनुमति 27 नवंबर शाम पांच बजे तक की थी।


सभी प्रत्याशियों पर निर्वाचन आयोग की नजर है, जो नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed