फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The noise of colorful earthen and water lamps

Saharanpur News: मिट्टी के रंगे-बिरंगे और पानी से जलने वाले दीपकों की धूम

Sun, 05 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The noise of colorful earthen and water lamps
सहारनपुर। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में मिट्टी के रंग-बिरंगे फैंसी दीपक और पानी से जलने वाले दीपक की मांग ज्यादा है, जिनको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मिट्टी के सामान्य दीपक की बिक्री कम हो गई है।
विज्ञापन

दीपावली पर दीपक जलाने की परंपरा है। बाजार में तेल की बजाय पानी से जलने वाले दीपक बिक रहे हैं। एलईडी दीपक पानी डालते ही जल जाएंगे। एक दीपक कीमत 30 रुपये है। इसके अलावा मिट्टी के फैंसी रंग-बिरंगे दीपक भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इनमें एकल दीपक, पंचदीप, स्वास्तिक दीपक और दीपमाला की बिक्री हो रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी संजय जैन ने बताया कि पानी से जलने वाले दीपकों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

खलासी लाइन निवासी कुम्हार नवीन प्रजापति का कहना है कि सामान्य मिट्टी के दीपक की जगह रंग-बिरंगे दीपक की मांग ज्यादा है। लोग ऑनलाइन भी दीपक मंगा रहे हैं। ऐसे में कुम्हारों को कारोबार में नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रंग-बिरंगी झालरें भी बाजार में आई हुई हैं। 20 से 50 मीटर तक लंबी झालरों की कीमत 200 से 300 रुपये तक है। इनके अलावा झूमर, कांच की कैंडल की बिक्री हो रही है। इसी तरह एलईडी झालरें, जालनुमा डिजाइनों में लट्टू, सितारे, झूमर और लैंप जैसी दिखने वालीं झालरें बिक रही हैं।

फूलों वाली झालरों की मांग बढ़ी

आर्टिफिशियल फूलों वाली झालरों को भी खूब पसंद की जा रही है। इनकी बनावट ऐसी है कि यह फूल एकदम असली लगते हैं। इनमें गुलाब, कमल, गेंदा के फूल वाली झालरों की मांग ज्यादा है।

रंग-बिरंगी लेजर लाइट भी खरीद रहे लोग

लट्टू वाली रंग-बिरंगी लेजर लाइट को ग्राहक पसंद कर रहे हैं। लट्टू घूमता है, जिससे चौतरफा घर में रंग-बिरंगी रोशनी होती है। ताली बजाने के साथ जलने व बुझने वाली लाइटें भी बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed