{"_id":"65e2292b319f23a12d0dbf54","slug":"the-new-entrance-at-the-railway-station-should-be-widened-mla-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-119297-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर नए प्रवेश द्वार का हो चौड़ीकरण : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर नए प्रवेश द्वार का हो चौड़ीकरण : विधायक
Sat, 02 Mar 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा कि जो नया प्रवेश द्वार बनाया गया है, उसका चौड़ीकरण हो जाए तो बेहतर रहेगा।
ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का काम चल रहा है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि 65 फीसदी काम पूरा हो गया। 35 फीसदी रह गया है, जो 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेलवे अधिकारियों को साथ लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति को जाना। उन्होंने सुझाव दिया कि जीपीओ रोड पर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते का चौड़ीकरण होना चाहिए। इसके साथ जिस मुख्य रास्ते को बंद किया है, उसे आवागमन के लिए खोल दिया जाए, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा उन्होंने नए प्रवेश द्वार के पास यात्री शेड बनाने का भी सुझाव दिया। इस दौरान एडीईएन आदित्य, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी, पंकज कुमार, हनीत सिंह आदि मौजूद रहे।