फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The nephew of the accused was also arrested in the murder of the girl.

युवती से शादी करना चाहता था अनुज---

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The nephew of the accused was also arrested in the murder of the girl.
नागल (सहारनपुर)। शनिवार को कसबे में हुई युवती दीपा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज निवासी भूरीबांस के भांजे विशाल निवासी खालिदपुर, थाना गंगोह को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है। जिस युवक की बाइक पर बैठकर अनुज फरार हुआ था, उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने दीपा का रिश्ता तय होने पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या की।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकार वार्ता में सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि नागल की बिजली घर कॉलोनी निवासी दीपा(19) पुत्री बोबी कश्यप की शनिवार शामन हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अनुज और उसके भांजे विशाल गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह दीपा से शादी करना चाहता था, लेकिन दीपा के परिजनों ने उसका रिश्ता बागपत में तय कर दिया था और चार मार्च को शादी होनी थी। इसीलिए उसने दीपा की हत्या की है। वारदात में उसका भांजा विशाल और तीसरा आरोपी शिवा नामक युवक भी शामिल था, जिनकी बाइक पर बैठकर वह फरार हुआ था। सीओ का कहना है कि तीसरा आरोपी विशाल का दोस्त है। विशाल ही शिवा को अपने साथ लेकर आया था, जिससे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ा किया था।
विज्ञापन

पहले भी गया था जेल
आरोपी अनुज चार साल पूर्व दीपा से छेड़छाड़ करने के मामले में जेल गया था। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं, मृतका के भाई विकास का कहना है कि अनुज काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। चार साल पहले भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तब पुलिस ने अनुज को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी हुई थी वारदात
दीपा ब्यूटीशियन का कार्य करती थी। शनिवार की शाम चार बजे वह अपनी मां बबीता के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच काम के लिए फोन आने पर घर के नजदीक स्थित ब्यूटी पार्लर जाने को दीपा निकली थी। ब्यूटी पार्लर वाली गली में पहुंचकर दीपा पर छह बार चाकू से प्रहार कर हत्या की। मृतका के भाई विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की शिनाख्त की।

आरोपी पुलिस से बोला, युवती ने फोन कर बुलाया था
नागल। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि युवती उसके संबंध थे और वह उससे बार-बार रिश्ता तुड़वाने की बात कर रही थी। कह रही थी यदि रिश्ता नहीं टूटता तो उसे मार कर अपनी जान दे दे। युवती ने ही प्रेम संबंध के चलते शनिवार को उसे फोन करके बुलाया था। साढ़े तीन बजे उसे युवती से मिलने का मौका मिला। जैसे ही उसने चाकू निकाला तो युवती ने उसके हाथ से चाकू खींचने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हो गया। बाद में उसने चाकू से वार कर युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed