{"_id":"66999e58a6a290126d0409a6","slug":"the-name-of-the-owner-should-be-written-on-the-dhabas-along-with-the-rate-list-dig-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-127676-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट के साथ ढाबों पर लिखा जाए मालिक का नाम : डीआइजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट लिस्ट के साथ ढाबों पर लिखा जाए मालिक का नाम : डीआइजी
Fri, 19 Jul 2024 04:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगी है। डीआइजी अजय कुमार साहनी ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होटल और ढाबों पर खाद्य पदार्थों की सूची व इनके स्वामियों के नाम भी लिखे जाएं। ताकि कांवड़ियों को पता चल सके कि किस समुदाय के व्यक्ति का ढाबा है।
डीआइजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के कांवड़ शिविर लगाने वाली समितियों से होटल और ढाबा संचालकों से वार्ता कर ली गई है। तीनों जिलों में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल और ढाबा संचालकों को खाद्य पदार्थों की सूची लगाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही होटल व ढाबों के स्वामियों का नाम भी बोर्ड पर अंकित किया जाए। क्योंकि, पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि देवी-देवताओं के नाम पर होटल व ढाबों के नाम रखे गए हैं, लेकिन इनके स्वामी दूसरे समुदाय के हैं। पूर्व में इसको लेकर झगड़े भी हुए हैं। इसी तरह प्रतिष्ठानों, दुकानों पर बैनर और पोस्टर भी संचालक लगाएं। कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसमें सभी का सहयोग पुलिस को मिल रहा है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहे।