फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Nagal-Pandoli road connecting a dozen villages is in disrepair

खस्ताहाल पड़ा है दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाला नागल पांडोली मार्ग

Wed, 23 Feb 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Nagal-Pandoli road connecting a dozen villages is in disrepair
गय्यूर अहमद - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। नागल से पांडोली, नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा, कुतुबपुर, जैनपुर, रसूलपुर खेड़ी, बेलड़ा आदि गांव को जोड़ने वाली सड़क वर्तमान में खस्ताहाल हालत में है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है और करीब तीन वर्ष पूर्व सड़क की विभाग ने मरम्मत की थी, लेकिन बनते वक्त ही यह सड़क टूटने लगी थी। सड़क के दोनों ओर नागल व मीरपुर मोहनपुर गांव के जल निकासी के लिए नाले बने हुए हैं लेकिन निकासी सही नहीं होने कारण ओवरफ्लो होकर उनका गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। बरसात के मौसम में तो सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से मच्छर, कीड़े आदि पैदा हो जाते हैं और पानी सड़ जाता है जिससे दुर्गंध के कारण आसपास में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या का निदान नहीं किया।
विज्ञापन

सड़क पर पैदल चलना भी दूभर
गांव नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा निवासी गयूर अहमद का कहना है की यह सड़क दर्जनभर गांवों के साथ-साथ सहारनपुर को भी जोड़ती है, लेकिन बरसात में यह तालाब का रूप ले लेती है। इस पर दुपहिया वाहन क्या पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

गंदे पानी से छात्रों की ड्रेस हो जाती है गंदी
गांव पांडोली निवासी सलमान गाडा का कहना है इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने नागल के स्कूल-कालेजों में आते हैं। कई बार तो गंदे पानी से उनकी ड्रेस तक खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से टूटी है सड़क
नागल के पांडोली रोड निवासी आशु मिस्त्री का कहना है की यह सड़क पिछले तीन साल से टूटी पड़ी है। सड़क से रोड़ी उखड़ गई है कई बार तो वाहनों के पहिये के नीचे रोडी आकर दूर छिटक जाती है। गर्मी के मौसम में वाहनों के चलने से धूल उड़ती है और सड़क के आसपास दुकानों और मकानों में रहने वाले लोगों का बुरा हाल हो जाता है।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता की हो रही अनदेखी
चौधरी कलीराम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रजनीश नौसरान का कहना है कि पिछले 10 साल से उक्त सड़क का यही हाल है। बीच में एक आध बार विभाग ने मरम्मत कराई, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी के चलते फिर टूट गई। उन्होंने भी निजी खर्च से सड़क पर मिट्टी डलवाई, लेकिन जल निकासी ना होने के कारण सड़क पर बस्ती का पानी आ जाता है जिससे वह जल्दी ही टूट जाती है। कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं को इससे भारी परेशानी होती है।

मार्ग की बदहाली की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है इसके बाद भी मौके की स्थिति दिखवाकर सड़क मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- राहुल कुमार, जेई लोनिवि

सलमान गाडा

सलमान गाडा- फोटो : SAHARANPUR

आशु मिस्त्री

आशु मिस्त्री- फोटो : SAHARANPUR

रजनीश नौसरान

रजनीश नौसरान- फोटो : SAHARANPUR

खस्ताहाल पड़ा नागल से पांडोली जाने वाला सड़क मार्ग

खस्ताहाल पड़ा नागल से पांडोली जाने वाला सड़क मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed