फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Municipal Corporation has issued attachment notices to 850 tax defaulters.

Saharanpur News: नगर निगम ने 850 टैक्स बकायेदारों को भेजे कुर्की के नोटिस

Tue, 10 Mar 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has issued attachment notices to 850 tax defaulters.
सहारनपुर। नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने 850 बड़े टैक्स बकायेदारों को कुर्की के नोटिस जारी किए हैं। यदि टैक्स जमा नहीं होता है तो कुर्की के बाद निगम नीलामी की कार्रवाई करेगा। सोमवार को सात बकायेदारों की संपत्ति सील भी की गई।
विज्ञापन

कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अभी तक 850 से अधिक बड़े बकायेदारों को कुर्की के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। ऐसे सभी बकायादारों से अपील की गई है कि वह कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया टैक्स तत्काल जमा कराएं। भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंबाला रोड, खाताखेड़ी, दिल्ली रोड व नखासा बाजार में भवन स्वामियों द्वारा बकाया जमा न करने पर आठ संपत्तियों को सील किया गया है।
विज्ञापन

------
साढ़े पांच हजार ने जताई आपत्ति
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर के करीब 37,500 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से करीब साढ़े पांच हजार भवन स्वामियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराए हैं। बाकी करीब 32,000 ने स्वकर प्रपत्र नहीं भरे हैं। नगर निगम अब उनके बिल जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed