फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Municipal Commissioner handed a suspension letter to the employee who had delivered a letter to a female colleague.

Saharanpur News: महिलाकर्मी को पत्र देने वाले कर्मचारी को नगर आयुक्त ने थमाया सस्पेंशन लेटर

Sat, 04 Jul 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner handed a suspension letter to the employee who had delivered a letter to a female colleague.
सहारनपुर। महिला कर्मचारी को अभद्र भाषा से भरा पत्र देने वाले कर्मचारी को नगर आयुक्त ने देर किए बगैर सस्पेंशन लेटर थमा दिया है। मामला नगर निगम से जुड़ा है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में 19 अप्रैल 2026 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुई थी, जिसे मुख्य कार्यालय में संबद्ध किया था। आरोप है कि मुख्य कार्यालय में रहते हुए इनके असामान्य व्यवहार के संबंध में कार्यालय अधीक्षक ने शिकायत की थी। इसके बाद दिनेश कुमार का जिला अस्पताल भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शक था कि वह शराब और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर कार्यालय में आता था।
विज्ञापन

इसके बाद दिनेश कुमार ने 29 जून 2026 को लेखा विभाग में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। रोकने पर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई। इसी दिन महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने शिकायत की कि आरोपी कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है। उसने महिला कर्मचारी को कागज पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर दिए। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें दिनेश कुमार को दोषी पाया गया। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि दिनेश कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी शासन से की है। फिलहाल दिनेश कुमार को गोशाला से संबद्ध करते हुए जांच बिठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

मामले में बिठाई जांच

नगर आयुक्त द्वारा मामले की जांच भी बिठाई गई है। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त द्वितीय विकास धर दूबे का जांच अधिकारी बनाया है। मामले की गंभीरता के साथ जांच कर एक महीने में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed