फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Municipal Board House will be like the Vidhan Sabha Bhawan

Saharanpur News: विधानसभा भवन जैसा होगा नगर निगम बोर्ड का सदन

Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Board House will be like the Vidhan Sabha Bhawan
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड को जल्द ही बैठकों के लिए सदन मिलने जा रहा है, जिसके अंदर का सीटिंग प्लान विधानसभा भवन जैसा होगा। नगर निगम इसके लिए योजना बना रहा है। इसी वर्ष कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

सहारनपुर को नगर निगम बने 15 साल हो चुके हैं। इस बार दूसरा बोर्ड चल रहा है। यानी दोनों बोर्ड का मिलाकर सातवां वर्ष चल रहा है, लेकिन हजारों करोड़ सालाना विकास कार्यों पर खर्च करने वाले निगम के पास बोर्ड बैठकों के लिए सदन नहीं है। अंतिम आठ से दस बैठक जनमंच सभागार में कराई जाती रही हैं। उससे पहले आईटीसी के हॉल, सर्किट हाउस आदि जगहों पर भी बैठकें हुई हैं। लेकिन अब नगर निगम ने बोर्ड बैठकों के लिए सदन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सदन की अंदर की सीटिंग व्यवस्था विधानसभा भवन जैसी होगी, जिसमें अध्यक्ष यानी महापौर के लिए अलग, पार्षदों के लिए अलग मीडिया गैलरी, आमजन के लिए अलग गैलरी आदि व्यवस्थाएं होंगी। नगर निगम को नए भवन के लिए 33 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हुई है। इस पैसे से नगर निगम में नई इमारत तैयार की जाएगी, जिसमें बोर्ड बैठकों के लिए सदन भी होगा। नई इमारत नगर निगम परिसर में खड़ी करीब सौ वर्ष पुरानी जर्जर इमारत को तोड़कर उसकी जगह बनाई जाएगी। भूतल पर सदन और महापौर का ऑफिस रहेगा। बाकी ऊपर मंजिलों पर नगर निगम के कार्यालय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बैठकों के लिए सदन तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसकी आंतरिक व्यवस्था विधान भवन जैसी होगी। मुरादाबाद में तैनाती के दौरान मेरे द्वारा 2020 में इसी तरह का सदन बनाया गया। प्रयास यही है कि इस पर जल्द काम शुरू हो, जिससे बोर्ड को जितना जल्दी हो सके सदन मिल सके।
संजय चौहान, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed