फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The movement was heavily in bullion organically

सराफा आंदोलन में जमकर हुआ बवाल

Mon, 11 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The movement was heavily in bullion organically
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन चला रहे सराफा कारोबारी सोमवार को घंटाघर चौक पर प्रदर्शन के दौरान एक अन्य गुट के साथ झड़प हो गई।
विज्ञापन


इस में एक कारोबारी को हार्टअटैक पड़ने से सराफा कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इसके बाद आक्रोशित शहर के सराफ कारोबारियों ने मारपीट करने वाले लोगों को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए घंटाघर से दिल्ली रोड तक सांसद के पुतले की शवयात्रा निकाली। उनके आवास के बाहर पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उधर, देर शाम इस संबंध सिटी कोतवाली में कई अज्ञात भाजपाइयों के खिलाफ तहरीर दी गई  है। सराफा पंचायत 41 दिन से एक्साइज ड्यूटी वापस कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में सोमवार को सराफा पंचायत के बैनर तले शहर भर के सराफा संगठन, आम आदमी पाटी कार्यकर्ता और व्यापारी संगठन भूख हड़ताल पर बैठे राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस और वित्त मंत्री अरुण जेटली की शव यात्रा निकाल रहे थे।

जुलूस के दौरान सराफा कारोबारियों ने घंटाघर चौक पर जाम लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान सराफा कारोबारियों की एक अन्य गुट के साथ मारपीट हो गई।

मारपीट में सराफा पंचायत के मुख्य संयोजक पवन गोयल को हार्टअटैक पड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पवन गोयल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर मानते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया।

उधर, सराफा कारोबारियों और उनके नेताओं ने मारपीट करने वाले लोगों को सांसद राघव लखनपाल शर्मा द्वारा भेजे गए भाजपा के कार्यकर्ता और गुंडे बताया। आरोप है कि भाजपा केंद्र के साथ ही जनपद में भी उनके आंदोलन को विफल करने में जुटी है, जिसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

इससे आक्रोशित कारोबारियों ने राकेश गुप्ता के नेतृत्व में घंटाघर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा के दिल्ली रोड स्थित आवास तक सांसद के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

तुरंत ही सीओ द्वितीय अमित नागर कई थानों की फोर्स के साथ सांसद के आवास पर पहुंच गए। यहां पहुंचे सराफ कारोबारियों ने मांग न माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दोहराई और आवास के सामने ही सांसद का पुतला फूंका।

इस दौरान सांसद और नगर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। रामराजीव सिंघल, विभू गोयल, शांति जैन, संजीव जैन पप्पू, हेमचंद जैन, विपिन जैन, सचिन  जैन, राकेश सिंघल, नीलकमल रस्तौगी, नीरज शर्मा, रमन वर्मा, अमित वर्मा, बॉबी ठाकुर, सौरभ जैन, निष्काम जैन, राजन जैन, राधेश्याम नारंग, राजेश गुलाटी, गौतम शंकर सिंघल आदि शामिल रहे।


उधर, भारतीय उद्योग संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष आशीष वैश्य, नितिन गर्ग, जितेंद्र कक्कड़, प्रशांत गोयल ने घटना की निंदा की। उधर, भाजपा नेता रणदीप पुंडीर ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने वाले थे, जिनका विरोध किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed