{"_id":"67e6f0b6f9c69fa51307bbc7","slug":"the-mobile-tower-on-top-of-the-bank-fell-down-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-145882-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बैंक के ऊपर लगा मोबाइल टावर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बैंक के ऊपर लगा मोबाइल टावर गिरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी के पास शिवालिक बैंक के ऊपर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। इससे मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि लोग बाल-बाल बच गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
गोल कोठी के पास शिवालिक बैंक के ऊपर एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे टावर गिर गया। टावर गिरते ही तेज धमाके के साथ आवाज हुई। बैंक और दुकानों के बाहर खड़े लोग चपेट में नहीं आए।
संजय कालड़ा ने बैंक के अंदर जाकर जान बचाई। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ मची रही। लोगों की भीड़ लग गई। टावर की चपेट में बैंक व दुकानों के बाहर खड़े स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त हुई। कुछ वाहनों के आगे के तरफ का हिस्सा पूरी तरह खत्म हुआ। बाद में बैंककर्मियों व आसपास के लोगों ने टावर को हटाया।
विज्ञापन
पुलिस और संबंधित टावर कंपनी कर्मचारियों को सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि टावर जर्जर हालत में था। इससे कोई हताहत नहीं हुई।