फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The miscreants terrorized the pistol and robbed the car

बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर कार लूटी

Mon, 18 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The miscreants terrorized the pistol and robbed the car
बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर कार लूटी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर हाईवे पर बदमाशों ने दिल्ली से सहारनपुर लौट रहे दो लोगों को पिस्टल से आतंकित कर उनकी आई 20 कार लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी शिवालय धींगड़ा, पंत विहार सहारनपुर निवासी अपने साथी कोविद मेहता के साथ सोमवार की रात करीब 10.30 बजे आई 20 कार द्वारा दिल्ली से सहारनपुर लौट रहे थे। जब वह हाईवे स्थित श्री साईं धाम मंदिर के समीप पहुंचे तो पीछे से सेंट्रो कार ने उनकी कार को ओवर टेक कर रोक लिया। शिवालय धींगड़ा के मुताबिक कार से उतरे तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल से आतंकित करते हुए कार से बाहर निकाला और उनकी कार लूटकर फरार हो गए। धींगड़ा के मुताबिक बदमाशों की संख्या चार थी और सभी मास्क पहने हुए थे। बताया कि चारों बदमाश दिल्ली नंबर की सेंट्रो कार में सवार थे। बाद में डायल 112 पर कॉल कर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed