{"_id":"60e1facc8ebc3e09ce56f70e","slug":"the-miscreants-robbed-the-car-after-the-kidnapping-saharanpur-news-mrt5458792117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने अपहरण के बाद लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने अपहरण के बाद लूटी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र में कोचिंग सेंटर के संचालक और उसके साथी का हथियारों के बल पर बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर उत्तराखंड के झबरेड़ा की तरफ ले जाकर जंगल में डालकर उनकी कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह कोचिंग सेंटर के संचालक हैं। दो जुलाई को सुबह करीब दस बजे वह अपने दोस्त रविश कुमार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से सहारनपुर आ रहे थे। थाना नागल क्षेत्र में वह जब गांव भाटखेड़ी के पास पहुंचे तो बुलेरो कार में सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर अपनी कार में बैठा लिया। उनकी कार को एक बदमाश लेकर चल दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बदमाश उन्हें उत्तराखंड क्षेत्र के झबरेड़ा की तरफ ले गए और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। होश आने पर किसी तरह वह थाना नागल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करेगी।