फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The miscreants robbed the accountant at gunpoint, left him naked

Saharanpur News: बदमाशों ने तमंचा दिखा लेखपाल से की लूट, निर्वस्त्र कर छोड़ा

Mon, 25 Dec 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the accountant at gunpoint, left him naked
तीतरों (सहारनपुर)। शनिवार रात तीतरों सालियार रजबहा मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए पिंडोरा शामली में तैनात लेखपाल से बाइक, 16 हजार की नकदी, मोबाइल और 18 हजार रुपये कीमत के कपड़े, जूते आदि सामान लूट लिया। बदमाश लेखपाल को निर्वस्त्र छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

लेखपाल एजाज ने बताया कि वह सहारनपुर से कपड़ें और जूतों की खरीदारी करने के बाद रात साढ़े 11 बजे सहारनपुर से बाइक पर शामली जा रहे थे। जैसे ही वह सालियर के पास पहुंचा तो रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद उसके सारे कपड़े उतरवा लिए। पहने हुए कपड़े तक बदमाश अपने साथ ले गए। कड़ाके की ठंड में निर्वस्त्र हालत में पीड़ित लेखपाल किसी तरह साढ़े तीन किमी पैदल चलकर तीतरो पुलिस चौकी पहुंचा। जहां उसने पुलिस से मदद लेकर पहले शरीर ढकने के लिए कंबल लिया। इसके बाद आपबीती बताई। कोतवाली पुलिस और सीओ मुनीशचंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed