{"_id":"6011b3dd8ebc3e3408594ced","slug":"the-miscreants-looted-the-salesmen-keeping-a-fire-on-the-temple-saharanpur-news-mrt5224959151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा रख सेल्समैन को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा रख सेल्समैन को लूटा
विज्ञापन

बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े परचून सामान के सेल्समैन को कनपटी पर तमंचा सटाकर उनसे 53 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। रोगला हथौली निवासी प्रदीप गुप्ता परचून के सामान के सेल्समैन हैं। बुधवार को प्रदीप देहात से सामान बेच कर गांव लौट रहे थे। तभी बिजलीघर के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। जैसे ही प्रदीप ने बाइक रोकी बदमाशों ने उनपर तमंचा तान दिया। प्रदीप ने बताया कि बदमाशों ने उनके पास से 5300 रुपये लूट लिए। इसके बाद जब वह लौटने लगे तो बदमाशों ने दोबारा घेर लिया और उनका मोबाइल मांगकर खेत में फेंक दिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रदीप के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित गांव पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी।