{"_id":"6352e971e4fd1b0f746a5e80","slug":"the-miscreants-looted-the-cash-by-assaulting-the-truck-driver-saharanpur-news-mrt610621254","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी लूटी
विज्ञापन
गागलहेड़ी। देहरादून हाईवे पर सैय्यद माजरा के निकट शौच के लिए रुके ट्रक चालक से बदमाशों ने मारपीट करते हुए नगदी लूटकर फरार हो गए। देर शाम तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। उसके बाद गागलहेड़ी पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह थाना गंगोह क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर निवासी मुस्तफा पुत्र अख्तर पंजाब के गोविंदगढ़ मंडी से लोहे के पाइप ट्रक में लाद कर छुटमलपुर के लिए चला था। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सैय्यद माजरा के निकट उसने शौच के लिए ट्रक रोका। जैसे ही वह नीचे उतर कर खेत की तरफ जाने लगा तो तीन बदमाश अचानक वहां पहुंचे। उन्होंने उसे पास ही स्थित आम के बाग में खींच लिया जहां मारपीट करते हुए जेब में रखे तीन हजार रुपये और इसके बाद गाड़ी में रखे सोलह हजार रुपये लूट लिए।
मुस्तफ़ा ने बताया कि तीनों बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा। इसी दौरान मुस्तफा का शोर सुनकर सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक उसकी तरफ भागे तो बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम तक गागलहेड़ी और फतेहपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। काफ़ी देर बाद गागलहेड़ी पुलिस ने उससे हल्की मारपीट की तहरीर ली। बता दें कि एक सप्ताह में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। इससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने भाई बहन से स्कूटी और नकदी लूट ली थी। थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई है जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।