{"_id":"6956cb13c532210c6003d2ee","slug":"the-minor-was-threatened-with-death-by-someone-brandishing-a-pistol-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-166348-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तमंचा लहराकर नाबालिग को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तमंचा लहराकर नाबालिग को दी जान से मारने की धमकी
Fri, 02 Jan 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक नाबालिग को कुछ युवकों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मिशन कंपाउंड निवासी शैलेंद्र चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा 30 दिसंबर को काम से चंद्रनगर स्थित जिम जा रहा था। आशा मॉडर्न स्कूल के सामने दो कारों में सवार 8 से 10 युवकों ने उसकी कार को आगे से रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौच करते हुए कार के शीशों पर हाथ मारे और एक युवक ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। कार अंदर से लॉक होने और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाने से विपक्षी भाग गए। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ आरोपियों की पहचान अली राणा, समीर गुर्जर और बिलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -
किशोरी बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता ने तहरीर देकर बताया कि 31 दिसंबर को बेटी गायब हो गई थी। आरोप है कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। किशोरी घर में रखे कानों के सोने के कुंडल, नाक की नथनी और करीब 68 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। उसकी काफी तलाश की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- -- -
घर में घुसकर महिला से मारपीट
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। रामलोक कॉलोनी निवासी गोविंद पुंडीर ने तहरीर देकर बताया कि 30 दिसंबर को अभिषेक निवासी घुन्ना महेश्वरी उनके घर पर आया। आरोप है कि उसने पहले पत्नी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर विपक्षी ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी मां सुनीता ने भी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।