{"_id":"61ba3167b007f537b362fd19","slug":"the-mills-of-the-district-paid-108-crores-in-five-days-saharanpur-news-mrt5691081180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों में जिले की मिलों ने किया 108 करोड का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों में जिले की मिलों ने किया 108 करोड का भुगतान
विज्ञापन
-- अमर उजाला इंपैक्ट --
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद के बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे किसानों को पिछले पांच दिनों में राहत मिली है। अमर उजाला अभियान के दौरान जिले की शुगर मिलों ने करीब 108 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया है। हालांकि मिलों पर अभी भी गत सीजन और मौजूदा पेराई सत्र का करीब 306 करोड़ रुपये बकाया हैं।
समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराना हमेशा से ही गन्ना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा है। जिले की चार चीनी मिलों पर अभी भी 171.81 करोड़ रुपये गत सीजन का बकाया भुगतान शेष है, जबकि देवबंद और शेरमऊ चीनी मिलों ने गत पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का पूरा भुगतान कर दिया है। इन दोनों मिलों ने नए सीजन का भी 35 करोड़ से अधिक का भुगतान किया है। इसके बावजूद जिले की मिलों पर मौजूदा पेराई सत्र का भी 134.49 करोड़ रुपये अवशेष हैं। अमर उजाला की ओर से बकाया भुगतान को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान चीनी मिलों ने बकाया भुगतान करने में तेजी की। इसके चलते पिछले पांच दिनों में 108 करोड़ रुपये का भुगतान जिले की शुगर मिलों ने किया है। इससे जनपद के 147606 गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को राहत मिली है।
--------
पिछले पांच दिनों में जिले की चीनी मिलों ने 108 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया है। इसमें देवबंद और शेरमऊ ने नए पेराई सत्र के 35 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। बकाया भुगतान में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। भुगतान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
--- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
--------
-- पांच दिनों में हुआ भुगतान --
मिल ---------- भुगतान
गांगनौली ------ 3 करोड़ रुपये
गागलहेड़ी ------ 4.80 करोड़ रुपये
नानौता -------- 36 करोड़ रुपये
सरसावा -------- 29.90 करोड़ रुपये
देवबंद ---------- 32.22 करोड़ रुपये
शेरमऊ --------- 2.80 करोड़ रुपये
-----------
नोट: गन्ना विभाग के 15 दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार।
-------
-- फैक्ट फाइल --
जिले में गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान --- 147606
जिले में गन्ना क्षेत्रफल -------- 105885 हेक्टेयर
संचालित शुगर मिल --------- 06
गन्ना क्रय केंद्र -------------- 393
संभावित गन्ना आपूर्ति ---- 877.18 लाख क्विंटल