फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The metropolis will soon get a new township, will be developed in 52 hectares.

Saharanpur News: महानगर को जल्द मिलेगी नई टाउनशिप, 52 हेक्टेयर में होगी विकसित

Mon, 29 Apr 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
The metropolis will soon get a new township, will be developed in 52 hectares.
सहारनपुर। महानगर को जल्द ही नई टाउनशिप मिलेगी। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित होने वाली इस टाउनशिप के लिए 52.2 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करीब दो सौ किसानों से किया जाएगा। अब तक 70 फीसदी किसानों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। आचार संहिता हटने के बाद इसमें आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पास अपनी भूमि नहीं होने से वह लंबे समय से महानगर में कोई काॅलोनी विकसित नहीं कर पाया है। वर्ष 1995 में अपने गठन के बाद विकास प्राधिकरण ने देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया है। इस योजना के बाद से अब तक विकास प्राधिकरण ने किसी भी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया है। प्रदेश में जिन विकास प्राधिकरणों के पास अपना लैंड बैंक नहीं है या नगण्य है, उनसे आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत भूमि अर्जन के प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद विकास प्राधिकरण ने बोर्ड की बैठक में दिल्ली रोड के गांव चुनैटी गाडा, सैदपुरा और बहलोलपुर की 52.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव पास किया था। इसके लिए प्राधिकरण भूमि के अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति बनाने में जुटा हुआ है। अब तक करीब 70 प्रतिशत किसान सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
विज्ञापन

सर्किल रेट का चार गुणा मिलेगा मुआवजा
नई टाउनशिप के लिए करीब दो सौ किसानों से भूमि अधिग्रहित की जाएगी। उसके लिए किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। सहमति पत्र में भूमि की डिटेल और रेट का भी उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टाउनशिप के लिए काफी किसानों ने सहमति दे दी है। नई टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, प्लॉट, पार्क और नर्सिंग होम भी होंगे। इसके अलावा वहां प्राईमरी, जूनियर और इंटर काॅलेज भी बनेंगे। आचार संहिता हटने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए शासन से धनराशि आ जाएगी। - आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed