फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mercury reached 42, there was silence on the roads

गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लोग हुए बेहाल

Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42, there was silence on the roads
सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते रोड पर पसरा सन्नाटा देहरादून रोड पर चेहरा ढाक कर जाती युवतियां - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। गर्मी की वजह से सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही, कई जगह तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हो गए। गर्मी की वजह से बाजारों में आवाजाही कम रही। जरूरी काम के लिए लोग खुद को सूती कपड़ों से अच्छी तरह ढककर और चश्मा लगाकर ही बाहर निकले। महानगर में कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, रायवाला बाजार, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप और दिल्ली रोड स्थित तमाम बाजारों दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। क्योंकि, गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शाम को सूर्य अस्त होने के बाद भी गर्मी का प्रकोप रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। गर्मी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है।

सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते एकटिवा पर चेहरा ढाक कर जाता परिवार

सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते एकटिवा पर चेहरा ढाक कर जाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed