{"_id":"69839c9622c03d3b5d00d951","slug":"the-martyrs-will-be-saluted-on-the-main-roads-and-village-gates-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-168723-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के मुख्य मार्गों और गांवों के द्वार पर होगा बलिदानियों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के मुख्य मार्गों और गांवों के द्वार पर होगा बलिदानियों को नमन
विज्ञापन
- देहात क्षेत्रों में करीब तीन करोड़ की लागत से बनेंगे शहीद स्मृति बोर्ड
- जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में हुआ था पास, अब स्थान चिन्हित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनरपुर। जिले के हर मुख्य मार्ग पर बलिदानियों को नमन होगा। जिला पंचायत शहीदों के नाम पर बोर्ड का निर्माण कराएगा। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जल्द ही निविदा आमंत्रित कर कार्य शुरू होगा।
जिला पंचायत की पिछली बोर्ड में बैठक में सदस्यों की ओर से स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के नाम पर बोर्ड बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। सदस्यों ने जिला निधि से हर गांव में उस गांव के शहीद के नाम से बोर्ड लगाने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की थी। सुझाव दिया कि यदि किसी गांव में कोई शहीद नहीं हैं तो उनके स्थान पर शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के नाम से बोर्ड बनवाया जाएगा। पहले चरण में जिला पंचायत ने सबसे पहले अपनी सीमा में आने वाले करीब 52 मार्गों को चिन्हित भी कर लिया है। इन सभी मार्ग पर शहीद स्मृति बोर्ड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही निविदा आमंत्रित की जाएगी।
- इन मार्गों पर बनेगे बोर्ड
बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग, लखनौती-करनाल, जलालाबाद-तितरो, भगवानपुर-गागलहेडी मार्ग, हथनीकुंड बैराज, झबरेडा-सिड़की, गांव अलीपुर संभालकी, कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर, रसलपुर कलां, शाहपुर बांस, हुसैनपुर मलकपुर, चौरी मंडी, टाबर, कासमपुर, बिड़वी, सहजवा, सुभरी, कोलकी कलालान, बादलपुर आदि में स्मृति बोर्ड बनवाए जाएंगे।