{"_id":"639b677d3f934f0ca6539433","slug":"the-market-was-closed-when-the-team-of-commercial-tax-department-arrived-saharanpur-news-mrt617887251","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वाणिज्य कर विभाग की टीम आने पर बाजार हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वाणिज्य कर विभाग की टीम आने पर बाजार हुआ बंद
विज्ञापन
छुटमलपुर में बंद बाजार को खुलवाते व्यापारी नेता
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर रोड स्थित एक दुकान पर जांच करने पहुंची वाणिज्य कर विभाग की टीम की भनक लगते ही पूरा बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। बाद में व्यापार मंडल के नेताओं ने बाजार में भ्रमण कर दुकानें खुलवाई।
सुबह करीब 10 बजे बाजार खुलते ही छुटमलपुर में वाणिज्य कर विभाग की टीम एक दुकान पर जांच करने पहुंची। इस बात की भनक अन्य दुकानदारों को लगते ही उन्होंने अपनी दुकानों के शटर डाल दिए। इसके बाद व्यापार मंडलों के अध्यक्ष मांगेराम शर्मा (राजन) एवं राजेश राणा, संजय अग्रवाल, राजीव शर्मा, विपिन गोयल, सुरेंद्र पाहुजा, रविश सैनी, जीता सेठ, संजय पाहुजा, निकुंज गुप्ता आदि व्यापारियों ने इकट्ठा होकर बाजार खुलवाया और जीएसटी विभाग की टीम से बातचीत की।
इस दौरान वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र पांडे ने बताया कि छुटमलपुर में एक दुकानदार के यहां जांच करने के लिए टीम पहुंची थी। दुकान का स्थायी पता कहीं दूसरी जगह का था और कारोबार सहारनपुर रोड पर किया जा रहा था। इसी सिलसिले में विभागीय टीम जांच पड़ताल करने मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी भयभीत ना हो, वाणिज्य कर विभाग किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करेगा। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।