फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The lover had taken away the head of the girlfriend who was adamant on marriage, the secret was revealed after the arrest

Saharanpur News: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका का सिर काट कर ले गया था प्रेमी, गिरफ्तारी से खुला राज

Mon, 15 Dec 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The lover had taken away the head of the girlfriend who was adamant on marriage, the secret was revealed after the arrest
सहारनपुर/यमुनानगर। नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर प्रेमी बिलाल ने देहात कोतवाली की गंगोत्री कॉलोनी निवासी प्रेमिका उमा (30) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी सिर काट कर ले गया था। हत्याकांड को पिछले सप्ताह 6 दिसंबर को यमुनानगर के कलेसर जंगल के पास अंजाम दिया गया, जिसका खुलासा यमुनानगर पुलिस ने रविवार को किया है।
विज्ञापन

रविवार को आरोपी की बरात जानी थी। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी। इस वजह से आरोपी ने अपनी शादी से एक सप्ताह पहले प्रेमिका की हत्या कर दी थी। पूछताछ में बताया कि उसने रात के अंधेरे में सिर जंगल में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने लाल ढांग क्षेत्र से आरोनी की निशानदेही से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

यमुनानगर एसपी कमलदीप ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रतापनगर क्षेत्र में एक गांव बहादुरपुर के पॉपुलर की नर्सरी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। तभी से इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस दौरान पता चला कि सहारनपुर नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची। वहां से कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए, जो उस क्षेत्र में सक्रिय थे। तलाश करते हुए शनिवार को पुलिस नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव पहुंची। वहां से आरोपी बिलाल को पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि शव उसकी प्रेमिका उमा का था। वह पहले से शादीशुदा थी। दो साल पहले पति और 10 साल के बेटे के साथ रमजानपुरा में रहती थी। पति से विवाद के चलते वह गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रहती थी। बेटा अपने पिता के साथ रहता था, जो कभी-कभार मिलने आता था।

आरोपी बिलाल टैक्सी ड्राइवर है। करीब दो साल पहले वह दोनों संपर्क में आए। दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहे। उमा का खर्च भी बिलाल ही उठाता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इस बारे में अपने घर पर कोई जानकारी नहीं दी थी। अब उमा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि बिलाल की शादी उसके परिजनों ने तय कर रखी थी। 14 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed