{"_id":"600c60738ebc3e340b176525","slug":"the-lilies-became-strong-the-glow-spread-on-the-face-of-the-country-and-abroad-saharanpur-news-mrt52198608","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबल बनीं लालियां, देश-विदेश के फलक पर बिखेर रही चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबल बनीं लालियां, देश-विदेश के फलक पर बिखेर रही चमक
विज्ञापन

सहारनपुर। क्षेत्र चाहे खेल का हो या शिक्षा का, हर जगह लालियों की प्रतिभा निखर रही है। लालियां खुद के दम पर अपना और परिवार के साथ जिले का नाम रोशन कर रही हैं। जिले की कई ऐसी लालियां हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसी लालियां उनके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो खुद को अबला समझती हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेश है ऐसी लालियों पर आधारित रिपोर्ट...
- प्रदेश स्तर पर चमके अब राष्ट्रीय स्तर का सपना
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रीति चौहान ने जनपद इटावा में कुुछ दिन पूर्व हुई 54वीं उत्तर प्रदेश राज्य पैदल चाल (वाक) प्रतियोगिता 20 किलोमीटर में सूबे में चौथा स्थान हासिल कर सहारनपुर का गौरव बढ़ाया। वहीं, अंबाला रोड निवासी तापसी ने पांच किलोमीटर प्रतियोगिता में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। दोनों बालिकाओं ने बताया कि अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने की है। इसके लिए वह अथक मेहनत भी कर रही हैं। किसी भी क्षेत्र में खुद को बेटों से कम नहीं समझती हैं।
- खुद की पढ़ी और बच्चों के लिए चला दिया केंद्र
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद गोपालनगर निवासी अंशिका गगनेजा ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 88.50 अंक प्राप्त किए थे और वह अपने स्कूल सरस्वती बाल विद्या मंदिर के टॉप-टेन छात्रों में शामिल हुई थी। अंशिका खुद की पढ़ाई करने के साथ ही नुमाइश कैंप में निशुल्क बाल शिक्षा केंद्र में गरीब बच्चों को भी पढ़ाती हैं। अंशिका की पढ़ाई के लिए प्रोबेशन विभाग की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। यह बालिका पढ़ाई में बेहद होशियार है।
विज्ञापन
------------------
मार्शल आर्ट के सिख रही गुर
सहारनपुर। लालियां आत्मनिर्भर बने और विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें। इसके लिए इनको मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण बालिकाएं इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जा रहे हैं।
- बीते सालों में बालिकाओं की उपलब्धियां
-महानगर की रहने वाली नृत्य प्रतिभा से श्रेया सिंघल ने कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल किए।
-नवीनगर निवासी संजना ने एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिकल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा कई उपलब्धि हासिल की हैं।
- बाक्सिंग में आस्था पाहवा ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। नेशनल वुमेन चैंपियनशिप दिल्ली में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।
-- क्रिकेटर भावना तोमर और निशु चौधरी रणजी खिलाड़ी हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने गत वर्षों में खूब नाम कमाया है।