{"_id":"66317b7308ef47316a08f246","slug":"the-land-of-the-district-will-be-green-with-3452-lakh-plants-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-122832-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 34.52 लाख पौधों से हरी-भरी होगी जिले की धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 34.52 लाख पौधों से हरी-भरी होगी जिले की धरती
Wed, 01 May 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। इस बार जिले में 34.52 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला पौधरोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक ली। वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि जिले में 34,52,780 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। जिसमें से वन विभाग का 1,08,500 एवं अन्य विभागों का 33,44,280 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समय से भूमि चिह्नित कर सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों एवं गोशालाओं में सहजन, आंवला, कटहल, नींबू, चीकू, अमरूद आदि के पौधे को प्राथमिकता दी जाए। जिलाधिकारी ने कैलाशपुर वेटलैंड में गिर रहे गंदे पानी की समस्या पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी जनजागरुकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाए। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो। जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही हिंडन नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में डीएफओ शुभम सिंह, श्वेता सैन, उद्यमी अनुपम गुप्ता, अनूप खन्ना, रविंद्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।