{"_id":"678aa482b15773dce1083714","slug":"the-land-of-the-bus-stand-is-in-the-name-of-the-transport-corporation-now-the-process-will-be-expedited-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140617-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: परिवहन निगम के नाम हुई बस स्टैंड की जमीन, अब तेज होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: परिवहन निगम के नाम हुई बस स्टैंड की जमीन, अब तेज होगी प्रक्रिया
Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में आवास एवं परिषद के प्रबंध संपत्ति अधिकारी से रजिस्ट्री कागजात प्राप्त करते परिवहन
सहारनपुर। परिवहन निगम को बस स्टैंड के लिए जमीन मिल गई है। शुक्रवार को परिवहन निगम के अधिकारियों ने आवास एवं विकास परिषद से जमीन को अपने नाम करा लिया है। अब बस स्टैंड की प्रक्रिया और तेज होगी, ताकि जल्द से जल्द लोगों को नया बस स्टैंड मिल सके।
परिवहन निगम के छह डिपो में 610 बसों का बेड़ा है। महानगर में अभी रेलवे रोड, दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ से रोडवेज बसों का संचालन होता है। देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, दिल्ली की बसें रेलवे रोड, बागपत, शामली की कांशीराम कॉलोनी और अंबाला, गंगोह, नकुड़ की बसें मानकमऊ बस स्टैंड से मिलती है।
यह तीनों अस्थायी बस स्टैंड है। पिछले साल दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास खाली पड़ी आवास एवं विकास परिषद की जमीन पर बस स्टैंड बनाने की हरी झंडी मिल गई थी। बस स्टैंड बनाने के लिए 38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसके बाद परिवहन निगम को जमीन का बैनामा कराने के लिए 35 लाख रुपये का बजट मिला था।
विज्ञापन
इसी बजट से परिवहन निगम ने शुक्रवार को उप निबंधक कार्यालय से आवास एवं विकास परिषद की दिल्ली रोड शाकंभरी विहार योजना स्थित 8013.95 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा करा लिया। यहां से अधिकारी आवास एवं विकास परिषद कार्यालय पहुंचे और जमीन को परिवहन निगम के नाम रजिस्ट्री कराई।
इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ एआरएम फाइनेंस अनूप सिन्हा रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक बस स्टैंड की प्रक्रिया अब और अधिक तेज हो जाएगी।
-- -- -- -
-- इनका रहा विशेष योगदान
नगर विधायक राजीव गुंबर, प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, डीएम मनीष बंसल और क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।