फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The land is lying vacant, the school is not being built

खाली पड़ी है जमीन, नहीं बनवाया जा रहा स्कूल

Wed, 23 Jun 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The land is lying vacant, the school is not being built
बिहारीगढ़। दिल्ली - देहरादून नेशनल हाइवे 307 के किनारे स्थित गांव मनोहरपुर में स्कूल के लिए जमीन तो है लेकिन प्राथमिक विद्यालय नहीं बना है। ऐसे में गांव के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करके दूसरे गांव जाना पड़ता है। कई बार बच्चे दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मुजफ्फराबाद के अन्तर्गत मनोहरपुर की आबादी करीब ढाई हजार है। गांव में स्कूल न होने के कारण 40 बच्च हाईवे पार करके गांव टांडा मान सिंह में पढ़ने जाते हैं। गांव के कुलदीप, वेदपाल, बबली कांबोज, सर्वेश, राकेश, बाबूराम, सुरेश कांबोज, धर्म सिंह और मनोज आदि का कहना है कि जब से चार लेन हाईवे बना है तब से बच्चों को सड़क पार करते समय जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। गांव में स्कूल के लिए ग्राम पंचायत की जमीन खाली पड़ी है। लेकिन स्कूल निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान बाबूराम का कहना है कि गांव में जमीन तो उपलब्ध है लेकिन कुछ लोग स्कूल की बजाय बारात घर बनाने की मांग कर रहे हैं। गांव में खुली बैठक कर लोगों की स्कूल के पक्ष में आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद स्कूल बनाने के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आत्मराम ने बताया कि ग्राम समाज की उक्त भूमि कई साल पहले स्कूल के नाम से छोड़ी गई थी लेकिन किसी ने भी स्कूल बनाने का प्रयास नहीं किया गया।
मास्टर देवेंद्र का कहना है कि स्कूल हाईवे पार दूसरे गांव टांडा मान सिंह में हैं। हालांकि इसकी दूरी ज्यादा नहीं है लेकिन बच्चों को जान जोखिम में डाल कर हाईवे पार करना पड़ता है।

तीन बार ग्राम प्रधान रहने वाले जयपाल कांबोज ने बताया कि उनके कार्यकाल में ही उक्त जमीन को स्कूल के लिए छोड़ी गई थी। उन्होंने स्कूल निर्माण के लिए काफी प्रयास किया था लेकिन अफसरों ने मंजूरी नहीं दी थी।
-- वर्जन
अभी ऐसा कोई प्रार्थना पत्र उनके समक्ष नहीं आया है। यदि आता है तो वे उस पर विचार किया जाएगा।
-- पूनम मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed