फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The kidnapper of the girl was arrested

बच्ची के हत्यारोपी पर लगा रासुका

Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The kidnapper of the girl was arrested
सहारनपुर। कस्बा देवबंद से 10 साल की लड़की का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने और शव नहर में फेंकने के मामले में आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। इस वारदात के बाद देवबंद कस्बे के लोगों में गुस्सा भड़क गया था और हंगामा प्रदर्शन हुए थे। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन

यह वारदात गत 29 मार्च को हुई थी। देवबंद कस्बे की रहने वाली लड़की का शव कस्बे के पास ही नहर से बरामद हुआ था। उसका घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था और दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण करने, हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी तनवीर पुत्र कल्लन को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया था। एसएसपी के मीडिया सेल ने जानकारी दी कि इस वारदात के आरोपी तनवीर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed