फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The inspector beat up the former head and grandson, the villagers encircled the enclosure

दरोगा ने पूर्व प्रधान और पोते को पीटा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Fri, 16 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The inspector beat up the former head and grandson, the villagers encircled the enclosure
नागल थाने पर सपा और भाकियू नेता की अगुवाई में धरना देते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। गांव साधारणसिर के पूर्व प्रधान एवं उसके पोते को दरोगा ने थाने में लाकर पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने भाकियू एवं सपा नेता के नेतृत्व में थाने का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की मांग थी कि दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तत्काल निलंबित किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम नागल थाने के गांव साधारणसिर के पूर्व प्रधान सुरेश राणा अपने पोते अंकित राणा के साथ अपने घर में लेटे थे। तभी थाने के दरोगा प्रेमपाल धामा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उनके यहां पहुंचे। उन्होंने वहां चार बाइक खड़ी करने की वजह पूछी। इस पर पूर्व प्रधान ने दो बाइक अपनी बताते हुए दो बाइक को अन्य की बताया। आरोप है कि दरोगा भड़क उठे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दादा पोते को थाने ले आए। पूर्व प्रधान का आरोप है कि दरोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दूसरे कमरे में ले जाकर उसके पोते अंकित राणा की पिटाई की और उसे भी थप्पड़ मारे। इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो वे बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान के छोटे भाई सपा नेता जितेंद्र राणा उर्फ बाबा एवं भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

घेराव प्रदर्शन करते हुए दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके निलंबित नहीं किया जाता तब तक वे वहां से नहीं उठेंगे। थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। धरने में मुख्य रूप से कुशल पाल प्रधान, राजपाल सिंह प्रधान, अमित मुखिया, योगेंद्र राणा ,विनय राणा, देवेंद्र राणा, रामवीर सिंह, अब्दुलवाहब, गय्यूर, शेखर राणा, शिवम राणा, देवेश राणा, संजय समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। देर रात तक प्रदर्शनकारी धरने पर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी को दी मामले की जानकारी
धरने पर मौजूद भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को कॉल करके इस घटना की जानकारी दी। डीआईजी ने उनसे कहा कि यदि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि दरोगा का दोष मिलता है तो कार्रवाई होगी।

नागल में पुलिस का घेराव करते ग्रामीण

नागल में पुलिस का घेराव करते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed