{"_id":"66c10319e01a7b5232044d94","slug":"the-incident-with-the-female-doctor-in-bengal-is-very-sad-gora-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-106836-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना दुखद: गोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना दुखद: गोरा
Sun, 18 Aug 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म व हत्या की घटना को दुखद व निंदनीय बताते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
शनिवार को जारी बयान में कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बंगाल में हुई घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि ऐसे मामलों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो समाज में असुरक्षा और भय का माहौल बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह का माहौल मुल्क के लिए बेहद हानिकारक है। कारी इस्हाक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।